अद्भुत –अकल्पनीय
गुरुपर्व की जैसे अद्भुत व्यवस्था नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई है उसकी जितनी तारीफ़ की जाए कम है | लाखों सिख श्रद्धालुओं के लिए रहने, ठहरने ,आने-जाने और उनके खाने-पीने का जो बंदोबस्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देख- रेख में उनकी टीम ने किया है वह अकल्पनीय है | घर के कमरों जैसे टेंट बिल्कुल पांच तारा होटल की याद दिला दे रहे है | गांधी मैदान में बना गुरुघर बाईपास पर बने भव्य टेंट , वेटनरी कॉलेज मैदान पर की गयी व्यवस्था और दर्जनों ऐसे ही भव्य इंतज़ाम| २४ घंटे श्रद्धालुओं के लिए लंगर| एक से दुसरे स्थल तक जाने के लिए अनगिनत आरामदेह बसें वो भी निःशुल्क |साफ़ – सफाई और बिजली की रंग – बिरंगी रौशनी में नहाते ये सारे स्थल| दुनिया के कोने –कोने से आये सिख श्रद्धालुओं के लिए गुरुगोविंद सिंह जी के जीवन की हर जानकारी और झांकी | सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर खुद मुख्यमंत्री और उनके आला अधिकारियों की नज़र |
टेंटो में हज़ारों कमरे , बाथरूम में ठंडा –गरम पानी , शानदार बिस्तर , अनगिनत रजाई –कम्बल | कुल मिलाकर ऐसी व्यवस्था जो इन श्रद्धालुओं ने भारत में कहीं भी , कभी भी नही देखी | लाखों में संख्या है इनकी पर सबकुछ अद्भुत ढंग से व्यवस्थित | पैसे की किल्लत न हो इसलिए चप्पे – चप्पे पर विभिन्न बैंकों के एटीएम |
जितने भी श्रद्धालु है सबकी जुबां पर सिर्फ यही है – अद्भुत , अकल्पनीय , अविश्वसनीय | वाकई नीतीश कुमार ने बिहार की छवि को न सिर्फ बदल दिया बल्कि उसे सातवें आसमान पर भी पंहुचा दिया | काश ; बिहार की यह छवि स्थाई बन जाए |