उतना ही मारो, जितना खुद सह सको …..

The Prime Minister, Shri Narendra Modi speaking in the Lok Sabha, on the occasion of the special sitting to commemorate Constitution Day, in New Delhi on November 27, 2015.

कुछ वक़्त पहले सलमान खान की एक फिल्म देखी  थी , ‘दबंग ‘| उसमे सलमान विलेन से कहते हैं कि , “ किसी को उतना ही मारो जितना खुद सह सको “| मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि राहुल गाँधी ने यह फिल्म नहीं देखी होगी और न ही किसी कांग्रेसी ने | अगर देखि भी होगी तो इस डायलॉग को याद रखना भूल गए | पूरे देश में कांग्रेसी इस समय तिलमिलाए घूम रहें हैं | उनका बस चले तो मोदी को फांसी पर लटका दें | आप जरूर जानना चाहेंगे कि ऐसा क्यूँ | इसका कारण ये है कि सदन में विपक्ष ( खासकर कांग्रेस ) के तमाम हमलों , प्रश्नों और व्यक्तिगत आक्षेपों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सन्दर्भ में बिना नाम लिए यह टिप्पणी की थी ,” बाथरूम में रेन कोट पहन कर नहाने की कला डाक्टर साहब से सीखें “ |

प्रधानमंत्री का इतना कहना था कि सारे कांग्रेसी पैजामे से बाहर आ गए | हमेशा कि तरह विपक्ष ने भी बिना देर किये कांग्रेस के सुर में सुर मिलाकर सदन को सर पर उठा लिया | उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के युवराज राहुल गाँधी ने भी अपने चुनावी भाषण का अधिकांश समाय मोदी को कोसने में ही बिता दिया और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में कैसे बात की जाए इसकी तमीज मोदी को नहीं | अच्छा होता अगर राहुल सीधे- सीधे मौजूदा प्रधानमंत्री को बद्द्तमीज ही कह देते | वैसे आप सब को अच्छी तरह याद होगा की डाक्टर मनमोहन सिंह की खुलेआम बेइज्जती करने में राहुल गाँधी का इस देश में कभी भी कोई मुकाबला नहीं कर सकेगा | ये वही राहुल गाँधी हैं जिन्होंने केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा पास और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा हस्ताक्षरित अद्ध्यादेश को फाड़कर हवा में उड़ा दिया था | १९४७ के बाद से आजतक किसी ने भी देश की कैबिनेट और प्रधानमंत्री का ऐसा अपमान नहीं किया न करने की सोच सकता है | आज वही राहुल दूसरों को तमीज सिखा रहे हैं |

खैर , आइये एक नज़र कांग्रेसियों की उन टिप्पणियों पर डालते हैं जो उन्होंने वर्तमान प्रधानमंत्री के सन्दर्भ में की है …..१. मोदी मौत का सौदागर है ..सोनिया गाँधी | २..मोदी के टुकड़े- टुकड़े कर देंगे …इमरान मसूद | ३.. मोदी नपुंसक है | मेढ़क और खलनायक है …सलमान खुर्शीद | ४.. मोदी रावण है …दिग्विजय सिंह | ५.. मोदी भस्मासुर है ..जयराम रमेश | ६.. मोदी तो बन्दर है | रेबीज का शिकार है …अर्जुन मोदवादिया | ७..मोदी ‘ लहू पुरुष ‘, ‘पानी पुरुष’, रावण बिच्छू और सांप है | चाय बेचे हमारे यहाँ आकर … मणिशंकर अय्यर | ८.. मोदी गंगू तेली है ..गुलाम नबी आजाद |

अन्य पार्टी के नेताओं के द्वारा की गई टिप्पणियों की फेहरिस्त भी काफी लम्बी है | कुछ बानगी देखिये …..१.. मोदी ने चाय नहीं खून बेचा है ..लालू |२..मोदी रावण और हिटलर है ..आज़म खान | ३..मोदी यमराज है ..शतीश मिश्र ( बसपा ) | ४..मोदी एक कायर , बद्द्तामीज और विकृत इंसान है …अरविन्द केजरीवाल | ५…मोदी पागल कुत्ता और आदम खोर है …बेनी प्रसाद वर्मा | ६..मोदी को-बांधकर जेल में ठूंस देना चाहिए …ममता बनर्जी |

उपरोक्त टिप्पणियाँ कितनी सभ्य , लोकतान्त्रिक और नैतिक हैं इसका फैसला भारतवर्ष की जनता कर लेगी इसका हमें पूर्ण विश्वास है |ऐसे में कांग्रेसियों का समर्थन सिर्फ वही कर सता है जिसे लोकतंत्र में कोई यकीन न हो |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap