कश्मीर पर लड़ाई के लिए पुरे पाकिस्तान से लोगों को इकट्ठा करुगा : हाफिज सईद
10 महीने तक नजरबंदी में रहने के बाद रिहा हुए हाफिज सईद का यह भी कहना था की उस पर यह कार्रवाई अमेरिकी दबाव में हुई है|हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में रखा हुआ है|अमेरिका ने उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया है|
मुंबई हमलो के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने नजरबंदी से रिहाई के बाद एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है|लाहौर में अपने घर के बाहर जमा समर्थकों को संबोधित करते हुए जमातउद दावा के मुखिया ने कहा , ‘कश्मीरियों के हक में आवाज उठाने के चलते मुझे 10 महीने तक नजरबंदी में रखा गया|उसका यह भी कहना था की आगे की लड़ाई के लिए वह पुरे पाकिस्तान के लोगो को इकट्ठा किया जाएगा|
उधर ,भारत ने हाफिज सईद की रिहाई पर नाराजगी जताई है|विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है की इससे पाकिस्तान का आलसी चेहरा बेनकाब हो गया है|उसके मुताबिक इससे यह भी पता चलता है की आतंक फ़ैलाने वालों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए पाकिस्तान कितना गंभीर है|