खिचड़ी है गुणों की खान ……

khichadi_s_650_042616042333

हमारे देश में शायद ही ऐसा कोई प्रान्त हो जहाँ खिचड़ी को बेहद पसंद न किया जाता हो | इसका महत्व स्वस्थ्य तन-मन के साथ –साथ समय की बचत को लेकर भी खास है | वैसे हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी ये सबसे पसंदीदा भोजन है | उनकी वजह से आजकल खिचड़ी अंतररास्ट्रीय हो गई है | वो जहाँ भी जाते हैं उस देश के मुखिया इस बात का ख़ास ख्याल रखते हैं की खाने के मेनू में मूंग के दाल की खिचड़ी जरूर हो |

बहरहाल , हम बात कर रहे थे खिचड़ी के गुणों की | खिचड़ी आयुर्वेदिक आहार का एक मुख्य भोजन है | इसमें वात , पित्त और कफ को संतुलित करने की अद्भुत क्षमता होती है | खासकर मूंग के दाल की खिचड़ी में | मूंग की दाल फाइबर से भरपूर होती है अतः इसको खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है | डाक्टर बीमारी में खिचड़ी खाने की सलाह देते है | शरीर को शांत व निरोग रखने के अलावा खिचड़ी से ऊर्जा , पाचन और रोगों से बचाव की क्षमता में काफी वृद्धि हो जाति है | इसका धार्मिक महत्व भी है |उत्तर भारत में मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी दान देने और खाने का विशेष महत्व है | खिचड़ी हमारे शरीर को कर्बोह्य्द्रेट ,प्रोटीन , फाइबर , विटामिन सी , कैल्सियम ,फास्फोरस और पोटेशियम प्रदान करती है | इसे भारत के हर प्रान्त के लोग अलग – अलग ढंग से बनाते हैं और इसका आनंद उठाते हैं | इसमें ढेर साड़ी सब्जी दाल कर भी बनाया जाता है | उससे इसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap