गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव में पटना आ रहीं ‘ड्रीम गर्ल’, PM मोदी भी रहेंगे साथ

 

tumblr_inline_o2lwvveh7h1rr19uk_540
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव में पटना आ रहीं ‘ड्रीम गर्ल’, PM मोदी भी रहेंगे साथ
पटना में अायोजित गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आ रही हैं। कार्यक्रम में आने के लिए पीएम नेरंद्र मोदी ने अपनी सहमति दे दी है।

गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशपर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पटना आ रहे हैं। उनके अलावा कई अन्य क्षेत्रों के दिग्गज भी आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसमें बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन व धर्मेंद्र, बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी, स्वर कोकिला लता मंगेशकर, योग गुरु बाबा रामदेव तथा तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा शामिल हैं।

राष्ट्रीय सिंह संगत के महासचिव डॉ. अवतार सिंह शास्त्री ने बताया कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने श्री गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय समिति का गठन किया है। कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत देश भर की 118 नामचीन हस्तियों को शामिल किया गया है।

प्रकाश पर्व की तैयारियों का नीतीश ने लिया जायजा, हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका

प्रबंधक समिति के वरीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, महासचिव सरजिंद्र सिंह व सचिव महेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि जल्द ही सभी 118 सदस्यों को प्रकाशपर्व में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा जाएगा।

समिति में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद तथा पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह को भी इसमें जगह दी गई है। संस्कृति मंत्रालय के द्वारा गजट प्रकाशित कर इसकी सूचना पिछले दिनों जारी की गई। अब इन्हीं लोगों को प्रकाशोत्सव प्रबंधक समिति की ओर से आमंत्रण भेजे जाने की तैयारी है।

समिति में कई केंद्रीय मंत्री

समिति में भारत सरकार के कई केंद्रीय मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। इसमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर, सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, रेल मंत्री सुरेश प्रभु, विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान व संस्कृति राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा शामिल हैं।

पटना के गांधी मैदान में दिखेगा अमृतसर का स्वर्णमंदिर, देखें तस्वीरें…

तीन राज्यपालों को भी जगह

राष्ट्रीय समिति में हरियाणा व पंजाब के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला, छतीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टंडन व पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी भी शामिल हैं।

आडवाणी समेत कई सांसद शामिल

सांसदों में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, एसएस अहलूवालिया, सुखदेव सिंह ढींढसा, बलविंदर सिंह भूंडर, अंबिका सोनी, अश्वनी चोपड़ा, नरेश गुजराल व डॉ. धर्मवीर गांधी के नाम हैं।

खिलाड़ी से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक

समिति में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़, योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, पूर्व सीबीआइ निदेशक सरदार योगेंद्र ङ्क्षसह, वायु सेना मार्शल अर्जन सिंह, पूर्व सेना प्रमुख बिक्रम सिंह, पूर्व सेना प्रमुख जेजे सिंह, सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सरदार कुलदीप सिंह शामिल किए गए हैं।

समिति में फिल्म निर्देशक गुरविंदर चड्ढा, कोरियोग्राफर सह अभिनेता गुरदास मान, गजल गायक जसविंदर सिंह, राजनीतिक पत्रकार व लेखक तवलीन सिंह, तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह भी हैं।

पूर्व खिलाड़ी मिल्खा सिंह, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, निशानेबाज अभिनव चंद्रा, गोल्फ खिलाड़ी अर्जुन अटवाल, क्रिक्रेटर हरभजन सिंह, गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह, निशानेबाज मानवजीत सिंह संधु, हॉकी खिलाड़ी सरदारा सिंह, बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह, मुक्केबाज बिजेंदर सिंह, क्रिकेटर युवराज सिंह, पूर्व क्रिकेटर बलविंददर सिंह संधू आदि भी इसमें शामिल हैं।

ये है समिति की जिम्मेवारी

राष्ट्रीय समिति के गठन का उद्देश्य गुरु गोविंद सिंह जी की 350वीं जयंती मनाने संबंधी नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों को अनुमोदित करना है। इसके अलावा पर्यवेक्षण के साथ मार्गदर्शन देना भी समिति के सदस्यों की जिम्मेवारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap