जो बोले सो निहाल
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव को लेकर आज गांधी मैदान से तख्त हरमंदिर साहिब तक नगर कीर्तन की धूम है। पूरा रास्ता श्रद्धालुओं से पट गया है। गुरु गोविंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर आज नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। नगर कीर्तन गांधी मैदान से सुबह 11 बजे आरंभ होकर अशोक राजपथ के रास्ते तख्तश्री हरमंदिर पटना साहिब जा रहा है। श्रद्धालु आठ किमी की यह दूरी देर रात तक पूरी करेंगे। पटना पुलिस के अनुसार नगर कीर्तन में एक लाख से भी अधिक श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
विशेष अरदास और हुक्मनामा के बाद ही नगर कीतर्न की शुरुआत हुई। इससे पहले गुरु ग्रंथ साहिब को सोने से सजे पालकी पर रखा गया। नगर कीर्तन की अगुआई पंच प्यारे कर रहे हैं।
रास्ते में जगह- जगह संगतों की सेवा के अंतजाम किए गए हैं।
बुधवार को अगर आप अशोक राजपथ जाने की प्लानिंग में हैं तो थोड़ा रूक जाएं। नगर कीर्तन को लेकर सुबह से ही अशोक राजपथ को बंद कर दिया गया है।
नगर कीर्तन गाय घाट गुरुद्वारा से आगे बढ़ने के बाद गांधी मैदान से गाय घाट तक निजी गाडि़यों का परिचालन शुरू होगा, हालांकि एंबुलेंस और इमरजेंसी गाडि़यों को नहीं रोका जाएगा।
नगर कीर्तन के दौरान हाई लेवल के सिक्योरिटी इंतजाम किए गए हैं। रैपिड एक्शन फोर्स की बटालियन भी आ गई है। सीसीटीवी से पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है