दो महिलाओं की मौत
सडकों पर वाहनो के बेलगाम होने का सिलसिला जारी है। खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के सरैया के समीप एनएच 107 पर आज सुबह शादी में जा रहे डीजे बैंड और सारे उपकरणों से लदा पिकअप वैन के धक्के से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिलाओं को तुरंत पास के निजी अस्पताल में इलाज़ के लिए ले जाया गया जहाँ उन दोनों महिलाओं की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लिया। दोनों महिलाएं खगड़िया के सरैया इलाके की बताई जा रही है।