निर्भया के दोषियों को अभी तक फांसी क्यों नही? DCW ने तिहाड़ जेल को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली :- दिल्ली महिला आयोग ने मंगलवार को तिहाड़ जेल प्रशासन और दक्षिण जिले के डीसीपी को निर्भया के बलात्कारियों को मौत की सजा न दिए जाने पर नोटिस जारी किया| नोटिस में DCW की चेयरमैन स्वाति जयहिंद ने निर्भया की माँ की अर्जी पर तत्काल संज्ञान लेते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन और डीसीपी को नोटिस जारी किया | उन्होंने पूछा की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पांच महीने बाद भी दोषियों को फांसी क्यों नही दी गई | चारो दोषियों को फांसी देने के आदेश जारी किये जा चुके है या नहीं |आयोग ने तिहार जेल और डीसीपी से 6 नवंबर तक इसकी जानकारी मांगी है|
डीसीडब्ल्यू चेयरपर्सन स्वाति जयहिंद ने कहा की यह बड़े ही शर्म की बात है निर्भया को अभी तक हमारे देश में न्याय नहीं मिला | निर्भया की माँ और पूरा देश निर्भया के लिए न्याय की गुहार लगा रहा है|उन्होंने मांग की दोषियों को तुरंत फांसी होनी चाहिए |उल्लेखनीय है की 16 दिसम्बर 2012 को दक्षिण दिल्ली में निर्भया के साथ गैंगरेप की घटना से समूचा देश हिल गया है|