बाप रे इतनी ढेर सारी बिल्लियाँ ……..
बिल्कुल सही कहा गया कि ये दुनिया अजब –ग़ज़ब लोगों से भरी पड़ी है | हम बात कर रहे हैं कैलिफोर्निया की लीनिया लतान्जियो की जिन्हें बिल्लियां पालने का शौक है | आप कहेंगे कि इसमें क्या नया है ,बहुत से लोग बिल्ली पालते हैं | जरूर पालते हैं लेकिन एक –दो , या फिर तीन –चार | लेकिन , अगर कोई ग्यारह सौ बिल्लियाँ अपने घर में पाले तो उसे आप सिर्फ पशु प्रेमी कहेंगे या फिर पशु प्रेम में पागल की संज्ञा देंगे |
बहरहाल , आप सोचते रहिये | लीनिया का यह शौक २५ साल पुराना है | वो जिस बिल्ली को भी थोड़ी मुसीबत में देखती हैं अपने घर ले आती हैं | कुल मिलाकर अभी तक उन्होंने २८ हज़ार बिलियन को आश्रय दिया है | फिलहाल उनके पास ११ सौ बिल्लियाँ हैं जिनके साथ वह बड़े प्यार से एक सच्चे दोस्त की तरह रहतीं हैं और उन सबका पूरा – पूरा ख्याल रखती हैं | इन सबके पालन – पोषण पर लीनिया सालाना ११ करोड़ रूपये खर्च करती हैं | चाहे जो भी हो इतना तो कगना ही पड़ेगा कि ऐसे अद्भुत पशुप्रेमी दुनिया में इक्के – दुक्के ही होंगे |