बिहार सीएम नितीश ने दिया फिल्म ‘पद्मावती’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने का आदेश
बिहार :- राजस्थान, गुजरात,उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के बाद अब बिहार में भी फिल्म’ ‘पद्मावती’का प्रदर्शन नही होगा| बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज अधिकारयो को बिहार में फिल्म ‘ पद्मावती के प्रदर्शन पर रोक लगाने का निर्देश दिया | उन्होंने अधिकारीयों को कहा की जब तक निर्माता संजय लीला भंसाली और फिल्म से जुड़े विवाद के संबंध में सफाई नही देते और फिल्म को लेकर विवाद खत्म नही हो जाता तब तक बिहार में भी इसका प्रदर्शन नही होगा|
इससे पूर्व सुपौल के छातापुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार को फिल्म पद्मावती पर बिहार में रोक लगाने से संबंधित पत्र सौंपा था |इसलिए इस विवादित फिल्म के प्रदर्शन पर बिहार में भी रोक लगाई जाए |