बेटे की शादी में मिला था 4 लाख का दहेज,नीतीश के अभियान से प्रभावित होकर लौटा दी रकम
पटना:- भोजपुर जिले के आयर थाना के अंतर्गत बरनांव गावं निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक हरिंद्र सिंह के अपने पुत्र की शादी के लिए लड़की वालों की तरफ से दिए गए दहेज की राशि वधु पक्ष को लौटा दिए |बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा की वधू पक्ष से लिए दहेज को लौटने वाले हरीन्द्रसिंह का बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान में सहयोग लिया जाएगा |