बोल्ट से छिनेगा एक स्वर्ण पदक
जमैका के मशहूर एथलीट और विश्व विख्यात फर्राटा धावक उसेन बोल्ट अपने साती धावक नेस्ता कार्टर की गलती के कारण एक ओलम्पिक स्वर्ण पदक गँवा देंगे | बोल्ट अब तक तीन ओलम्पिक खेलों में नौ स्वर्ण पदक जीत कर दुनिया के महानतम एथलीटों में अपना नाम लिखवा लिया है | इस महान एथलीट ने २००८, २०१२ और २०१६ के ओलम्पिक की सौ मीटर ,दो सौ मीटर और चार गुणा सौ मीटर रिले दौड़ में कुल मिलाकर नौ स्वर्ण पदक जीते हैं जो हर तरह से बेमिसाल है | उनका एक स्वर्ण पदक अब उनसे छिन जाएगा और वो भी उनके साथी धावक के डोपिंग टेस्ट को पाजिटिव पाए जाने के कारण | २००८ ओलम्पिक में बोल्ट ने यह स्वर्ण पदक ४ गुणा १०० मीटर रिले दौड़ में जीता था | यानी की कार्टर किगालती की सज़ा उन्हें भी मिलेगी | इसे ही कहते हैं ,’करे कोई , भरे कोई ‘|