भगोड़ा माल्या पकड़ा गया
बीते लगभग 13 महीने से फरार चल रहे चर्चित शराब कारोबारी विजय माल्या को आज लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि माल्या को भारत के कई बैंको का करीब 9 हजार करोड़ रुपए कर्ज चुकाना है। लेकिन वो, पिछले साल मार्च में देश छोड़कर लंदन चले गए थे। भारत सरकार ने ब्रिटिश से माल्या के प्रत्यर्पण की मांग की है।
ED-CBI ने की माल्या को वापस लाने की मांग
प्रत्यर्पण के लिए ई.डी., 1992 में भारत और ब्रिटेन के बीच हुई म्युचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (एम.एल.ए.टी.) को टूल के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। जांच एजेंसी माल्या के खिलाफ मुंबई कोर्ट से जारी हुए गैर-जमानती वारंट की तामीली के लिए इंडियन फॉरेन मिनिस्ट्री से अपील कर चुकी है। एम.एल.ए.टी. के तहत दोनों देशों के बीच आपराधिक मामलों में आरोपी शख्स को एक-दूसरे को सौंपा जा सकता है। सबूत देने और जांच में सहयोग करने के मकसद से आरोपी की कस्टडी भी शामिल है।
विभिन्न बैंकों 9000 करोड़ रुपए हैं बकाया
माल्या पर विभिन्न बैंकों का 9,000 करोड़ रुपए का लोन बकाया है और वो पिछले साल मार्च में देश छोड़कर लंदन चले गए थे। भारत पिछले कई महीनों से ब्रिटेन से माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर बातचीत कर रहा है। ऐसी संभावना है कि अब जल्द ही माल्या को भारत को सौंपा जा सकता है। माल्या पिछले साल 2 मार्च को ब्रिटेन चले गए थे। जबकि इसके कुछ दिन बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को अपने पासपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से 30 मार्च, 2016 को पेश होने को कहा था। भारत ने इस साल आठ फरवरी को औपचारिक तौर पर ब्रिटेन सरकार को भारत-ब्रिटेन प्रत्यर्पण संधि के तहत माल्या के प्रत्यर्पण का औपचारिक आग्रह किया था।