महिलाओं के लिए खास ..
महिलाओं के लिए फल ,हरी सब्जियां ,साबुत अनाज और मछली का सेवन ज़रूरी भी है और लाभदायक भी | इससे न सिर्फ हड्डियों को मजबूती मिलती है बल्कि अक्सर महसूस होने वाली कमजोरी भी दूर हो जाती है | अमेरिका में टी आर्चर्ड की एक शोध से पता चला है कि अधेड़ महिलाओं में कूल्हे की समस्या के साथ साथ हड्डियों में दर्द रहने की शिकायत भी बढ़ जातीं है | यह तकलीफ बढती उम्र के साथ – साथ और बढती जाती है | तमाम किस्म की दवाएं भी बहुत फ़ायदा नहीं पंहुचा पाती हैं | लेकिन ताज़े फल , सब्जियों , साबुत अनाज और मछली के नियमित सेवन से बेहद लाभ होता है |