मानव शरीर 400 वर्ष चलने के लिए बना है : योगगुरु रामदेव
बाबा रामदेव :- योग गुरु रामदेव ने शुक्रवार को 12वें ‘नेशनल क्वालिटी कानक्लेव ‘में कहा की मानव शरीर इस तरह बना है की 400 वर्ष तक चले लेकिन खराब जीवनशैली के कारण हमारा शरीर बीमारी से ग्रस्त हो जाता है|हम अधिक भोजन एवं अनियमित जीवनशैली से अपने शरीर पर अत्याचार करते है| जिससे इसका अंत भी जल्दी होता है | बाबा रामदेव ने कहा की वे स्वस्थ भोजन और व्यायाम अपनाकर स्वयं को बीमारियों और दवाओं से मुक्त करें और अपने जीवन को खुशी से जिए |
उन्होंने सभी उम्र के लोगो को अपना स्वास्थ और खाने की दिनचर्या को सही करने को कहा ,और नियमित रूप से योग कर शरीर को स्वस्थ रखने की सलाह दी|