मिथिलेश ने तेजस्वी को दिया जवाब
भाजपा बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश सिंह ने तेजस्वी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में किसी एक आदमी की कृपा से कोई कुछ नहीं बनता है बल्कि पंचाईत और विचार विमर्श से बनता है।तेजस्वी जरूर श्री लालू प्रसाद यादव की कृपा से राजद के मेहनती और संघर्षशील कार्यकर्ताओं की हकमारी कर उप मुख्यमंत्री बन गए हैं।उन्हें भाजपा पर कटाक्ष करने के पहले थोडा अध्ययन कर लेना चाहिए।