विराट –अनुष्का होटल में कैद
उत्तराखंड की बर्फीली वादियों में मौसम का आनंद लेने पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री मित्र अनुष्का शर्मा को मौसम की ऐसी मार झेलनी पड़ी की उन्हें होटल में ही कैद रहना पड़ा |
आसमान में छाए बादलो ने जोरदार बारिश का रूप ले लिया और साथ ही जोरदार ओलावृष्टि भी | मौसम बेहद ठंडा और खतरनाक हो गया | ऐसे में इन दोनों सितारों को मसूरी और टिहरी झील का प्रोग्राम रद्द करना पड़ा | साथ ही बाकी के अन्य प्रोग्राम भी | मजे की बात रही की दोनों सितारे होटल में कैद रहे और बाहर उनके हज़ारों प्रशंसक मौसम की मार झेलते हुए भी उनकी उनकी एक झलक को तरसते रहे |