हत्या के मामले में क्रिकेटर ‘विजय उर्फ़ धौनी’ गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में बीते वर्ष गैंगवार में हुई युवक की हत्या के आरोप में फरार दो भाइयों विजय उर्फ़ धौंनी और विशाल को पुलिस ने रविवार को द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है|
विजय जिला स्तर का क्रिकेट खिलाड़ी रहा है,जो पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौंनी से बेहद प्रभावित है|उसने अपना हुलिया भी धोनी के जैसा ही बना रखा था |
पुलिस उपयुक्त शिबेश सिंह के अनुसार ,17 जुलाई 2016 को दिल्ली कैंट इलाके में कुछ लोगों ने युवक आकाश की हत्या कर दी थी|आकाश के भाई ने पुलिस को बताया था की विजय उर्फ़ धौंनी ,विशाल,अजीत,लक्ष्मण ,गौरव और दीपक ने लोहें की रॉड से उस पर हमला किया था|
दिल्ली कैंट पुलिस ने हत्या के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि विजय और विशाल फरार चल रहे थे| अदालत नें उन्हें भगोड़ा घोषित किया था|