हरा प्याज़ खाने की आदत डालें
इस मौसम में हरा और पत्तेदार प्याज़ बहुत मिलता है | अक्सर लोग इसे प्राथमिकता नहीं देते | शयद इसलिए की हर किसी को इसके उन गुणों की जानकारी ही नहीं होती जो उनके लिए बेहद फायदेमंद है | यह देखने में तो आकर्षक लगता ही है खाने में भी स्वादिस्ट होता है | हरे प्याज़ में सी , ए , के , बी-२ और फास्फोरस भरपूर मात्र में होता है | इसके अलावा इसमें सल्फर ,कॉपर, पोटेशियम ,क्रोमियम और फाइबर भी भरपूर होता है जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है | सर्दियों के मौसम में इसका सूप भी खूब पसंद किया जाता है |
हरा प्याज़ दिल को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है | यह कोलेस्ट्राल के आक्सीकरण को कम करता है और कोरोनरी हृदय रोग को कम करता है | हरे प्याज़ में एंटी आक्सीडेंट की अधिकता कोशिकाओ की क्षति को रोकने में सहायक होता है |इसमें विटामिन-सी अधिक मात्रा में होता है जो कोलेस्ट्राल को कम करता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मददगार है | इसके सेवन से हड्डी के दर्द और अर्थराइटिस में काफी फायदा होता है | हरा प्याज़ पेट के लिए भी काफी फायदेमंद है | इसमें मौजूद पेक्टिन नामक तत्व पेट के कैंसर के खतरे को कम करता है |इसके सेवन से मौसमी बुखार , जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियाँ भी ज्यादा परेशान नहीं करती | कुल मिलाकर सन्देश यह है की अपनी रसोई में हरे प्याज़ के सेवन की आदत दाल लें , फायदे में रहेंगे