मोदी ने मत्था टेका

गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशपर्व में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना पहुंचे। मोदी का स्वागत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने किया। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से सीधा गांधी मैदान पहुंचे। वहां पहुँच कर मोदी ने मत्था टेका और गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया के सभी देशो में भारत सरकार ने दूतावासों के माध्यम से प्रकाश पर्व मनाने की योजना बनाई, ताकि गुरु गोविंद सिंह के बारे में पूरा विश्व जाने। गुरु गोविंद सिंह ने पूरे भारत को एक सूत्र में जोड़ा। गुरु ग्रंथ साहिब का हर शब्द, हर पन्ना प्रेरणा देता है।
प्रधानमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह को त्याग की प्रतिमूर्ति बताया। कहा कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने पूज्य पिता का बलिदान देखा। आंखें के सामने बेटों की बलि चढ़ते भी देखा।
कहा कि पटना साहिब में यह प्रकाश पर्व विशेष अहमियत रखता है। यह गुरु गोविंद सिह की धरती है। गुरु गोविंद सिंह ने वीरता के साथ धीरता का भी परिचय दिया। आज देश को दोनों की जरूरत है।
प्रकाश पर्व के भव्य आयोजन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की। कहा कि उन्होंने हर चीज की चिंता की खुद की, गांधी मैदान आकर मुआयना करते रहे।
शराबबंदी के लिए प्रधानमंत्री ने नीतीश की सराहना करते हुए कहा कि समाज परिवर्तन का काम कठिन है, पर नीतीश ने नशामुक्ति का कदम उठाया।
प्रधानमंत्री ने बिहार के गौरव को याद करते हुए कहा कि वे गैरवशाली हैं कि इस पर्व में आने का सौभाग्य मिला।