ऐसे करती है भागलपुर की पुलिस
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
भागलपुर में संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन और खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। घटना तिलका मांझी थाना क्षेत्र के समाहरणालय के मुख्य गेट के पास की है। पुलिस ने संगठन के चार सदस्य को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
घटना के संबंध में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि भागलपुर समाहरणालय के मुख्य गेट के समीप अपनी मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन और खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान वहां पुलिस पहुंची और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गेट के आगे से हटाने लगी। कार्यकर्ताओं ने जब इस बात का विरोध किया तब पुलिस उनलोगों को जबरदस्ती वहां से हटाने लगी। पुलिस के द्वारा जबरदस्ती किये जाने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उन प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया, जिसमें ककई कार्यकर्ता चोटिल हो गये। पुलिस ने इस दौरान प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन और खेत मजदूर संगठन के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।