GST बिल पास करने वाला बिहार बना पहला राज्य
बिहार माल और सेवा कर विधेयक 2017 बिहार विधासभा में पास हो गया। GST बिल पास करने वाला बिहार पहला प्रदेश बन गया है। इस बिल पर सभी दलों की सहमति ये पास किया गया। आज बिहार विधानसभा के विशेष सत्र बुलाया गया था। जिसमे सभी राजनैतिक दल शामिल थे। उसके बाद विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष विजय नारायण चौधरी की अध्यक्षता में शुरू की गई। जिसके बाद सभी दलों की सहमति से पूर्ण रूप और बहुमत से बिहार विधानसभा में बिल को मंजूरी दे दी गयी। इस बिल के पास होने से कई क्षेत्रों में लोगो को लाभ मिलेगा। उसके बाद सभी लोगो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। विपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने आश्वस्त किया है कि बिल के पास होने के बाद केंद्र से जो मदद होगी वो केंद्र सरकार करेगी