अगर न्याय नही मिला तो हिन्दू बन जाउंगी

खबर यूपी की बुलंदशहर के सिकंदराबाद तहसील का है। ये मामला भी तीन तालाक से हीं जुड़ा हुआ है। जहां रिहाना नाम के लड़की की शादी जमालपुर हमदर्द नगर निवासी मोहम्मद शरीफ एडवोकेट से 2012 में हुई थी।शादी में लगभग 30 लाख खर्च किए गए थे।
उस मुस्लिम महिला रिहाना को उसके पति ने परेशान किया और उसे घर से निकाल दिया। लड़की के घर वाले लड़की को लेकर ससुराल वालों के यहां गए लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। लड़के वालों ने दरवाजा तक नहीं खोला। उसके बाद अखिल भारत हिन्दू  महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय भी रिहाना के पक्ष में खड़े हुए। रिहाना को संत व महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय के पास ले जाया गया।
मीडिया से बातचीत के दौरान हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि रिहाना काफी घबरायी हुई है। रिहाना ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह हिन्दू धर्म भी स्वीकार कर लेगी। हिन्दू महासभा की ओर से पुरी कोशिश की जा रही है कि रिहाना को न्याय मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap