उग्रवादियों की अवैध संपत्ति होगी जब्त

आज  सीआरपीएफ की तरफ से Anti terrorism day मनाया गया। लगातार नक्सलियों की तरफ से हो रहे हमले को लेकर अब सीआरपीएफ ने भी मुंहतोड़ जवाब देने की ठान ली है। इसी को देखते हुए आज बिहार सेक्टर के आईजी एम एस भाटिया ने बताया कि Cobra battalion को  नक्सलियों से लड़ने के लिए  ख़ास कर तैयार किया गया है।Lwe एरिया में अभियान सबसे बड़ी चुनौती है। हालांकि हमें कई कामयाबी भी मिली है।
 ये जो आपरेशन चलाया जा रहा है इसको देखते हुए बिहार में आधार क्षेत्र में कमी आई है। अब रोहतास,कैमूर माओवादियों से फ्री जोन है। मगध जोन फ्री है माओवादियों से। हालांकि अभी भी जमुई,नवादा,गिरिडीह trijunction sensitive है।साथ ही साथ गया,औरंगाबाद ,लखीसराय,मुंगेर presence में है नक्सलियों से। आईजी भाटिया ने बताया की उनको स्टेट पुलिस से भी अच्छा को-  ऑपरेशन  मिल रहा है। जिससे इस तरीके के आपरेशन में काफी मदद मिलती है। भाटिया ने बताया कि अभी भी बारूदी सुरंग सबसे बड़ा खतरा है,इसपर कैसे पकड़ बनाई जाए ये एक बड़ी  चुनौती है हमारे जवानों के लिए।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा की उग्रवादियों के आर्थिक तन्त्र को कमजोर करना  बेहद जरूरी है।उग्रवादी जिन्होंने अवैध सम्पति अर्जित की है,उसकी जब्ती की भी  कोशिशें चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap