करवा चौथ व्रत -पति की लम्बी उम्र के लिए एक व्रत
विशेषरूप से उत्तर भारत में प्रचलित ‘करवा चौथ’ अब केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाली भारतीय मूल की स्त्रियों द्वारा भी पूरी श्र्द्धा से मनाई जाती है | करवा चौथ का व्रत विशेष रूप से उत्तर प्रदेश ,बिहार ,मध्यप्रदेश, और राजस्थान में मनाया जाता है | इस व्रत को महिलाए अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल और पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए करती है |
यह व्रत विवाहित स्त्रियाँ सायंकाल में चन्द्रमा के दर्शन के पश्चात ही खोलती है |सभी विवाहिता इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करती है| चूकी शिव-पार्वती का पति-पत्नी के युगल रूप में धार्मिक महत्व है इसलिए इनके पूजन से सभी स्त्रियाँ पारिवारिक सुख -समृधि की कामना करती है| हिन्दू पंचांग के कार्तिक माह में कृष्णा पक्ष की चतुर्थी के दिन यह व्रत किया जाता है |इस वर्ष 2017 में यह शुभ तिथि 08अक्टूबर को मनाई जाएगी |