प्रभुनाथ सिंह और उनके भाई व भतीजे को ऊम्र कैद
22 साल के लंबे इंतज़ार के बाद आज हजारीबाग कोर्ट ने पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। साथ मे 40 हज़ार का जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही भाई दीनानाथ और भतीजे रितेश सिंह को भी उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है। ADJ 9 सुरेन्द्र शर्मा की अदालत ने प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है।
पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को आज हजारीबाग की एक अदालत ने 22 साल पुराने हत्या मामले में दोषी करार दिया. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. प्रभुनाथ सिंह पर एमएलए अशोक सिंह की हत्या का आरोप था. 1995 में विधायक अशोक सिंह की हत्या कर दी गयी थी और आरोप लगा था प्रभुनाथ सिंह उनके भाई दिनानाथ और भतीजे रितेश सिंह पे था।
प्रभुनाथ सिंह वर्तमान में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में हैं. प्रभुनाथ सिंह की पहचान बिहार के दबंग नेताओं में होती है. वे बिहार के महराजगंज से सांसद रहे हैं.