नीतिश ने दिया इस्तीफा ,नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
नीतिश ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौप दिया | उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी तेजस्वी को इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा पर मैंने ये हमेशा लालू जी और तेजस्वी से कहा कि जो भी आरोप लग रहे हैं उस पर पब्लिक डोमेन में आपका स्पष्टीकरण जरुरी है |पर उनकी तरफ से कोई भी स्पष्टीकरण नहीं आया |
हमने गठबंधन धर्म का हमेशा पालन किया | सम्बादाहिनता कही नहीं थी | ये गलत बात है |मैंने जनहित में गठबंधन बचाने का हर प्रयास किया | लेकिन सारा परिदृश्य बदल गया |अजीब स्थिति पैदा कर दी गयी |जब तक सरकार चला सकते थे चलाया | अब चीजे बर्दाश्त के बाहर है | मैं बर्खास्त करने की राजनीति नहीं कर सकता | अगर तेजस्वी इस्तीफा देते तो उनका कद बढ़ जाता |
गांधीजी ने कहा था …नीड की पूर्ति हो सकती है ग्रीड की नहीं | अब ऐसी स्थिति पैदा कर दी गयी है कि इस गठबंधन के साथ काम नहीं किया जा सकता है | मैंने हमेशा बिहार की जनता के हीत की बात की है | जनता के लिए जो भी उचित होगा वह करूँगा |
इस बीच नरेंद्र मोदी ने नीतिश कुमार को इस कदम के लिए बधाई दी है |