जे डी यू नेता ने BJP को गठबंधन की शर्त बतायी , कहा इसे पूरा करिए हो जाएगा गठबंधन !

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व जदयू नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा कि बी जे पी  के साथ नीतिश जी चले जायेंगे बशर्ते उन्हें भाजपा पी एम बना दे |आगे उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने का सवाल ही नहीं उठता है। सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि भाजपा आखिर नीतीश कुमार को क्या दे सकती है?

हालाँकि उन्होंने मजकिये लहजे में कहा कि  भाजपा अगर प्रधानमंत्री का पद दे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा के साथ जाने की वे सिफारिश कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा देश में अस्थिरता तथा धार्मिक उन्माद फैला रही है। इससे पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जमुई जिले के झाझा में एक कार्यक्रम में सिरकत करने के पश्चात शेखपुरा पहुंचे एवं शहर के हसनगंज स्थित जाने-माने नेता जितेंद्र नाथ के आवास पर ठहरे। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं छात्र नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा क़ि नीतीश कुमार को देने के लिए भाजपा के पास है ही क्या? एक राष्ट्रपति का पद था वह भी भर गया। भाजपा में जाने पर उन्हें कोई मंत्रालय दिया जाएगा तो यह पद उनके लिए कोई मायने नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि बिहार के इकलौते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं जो लगातार चार बार से इस पद को सुशोभित कर रहे हैं एवं केंद्रीय कृषि मंत्री रेल मंत्री समेत कई अन्य मंत्रालयों के पद पर भी रह चुके हैं।

उन्होंने कहा बिहार के अंदर महागठबंधन पूरी तरह अटूट है। महागठबंधन से भाजपा को बेचैनी है और पिछले चुनाव में भी भाजपा बिहार में गाय का मुद्दा लेकर आई परंतु अपने साथ गोवर ले गई। उन्होंने यह भी कहा कि देश के अंदर विपक्ष में पहले से पूरी वैकेंसी है।जिसके तहत सीएम नीतीश कुमार मजबूत नेता के रूप में उभर सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के अंदर अपने बिपक्षी दलों समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाजवादी पार्टी, त्रिमूल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं राजद के प्रमुख नेताओं पर सीबीआई की तलवार लटकाए हुए है और इसका डर दिखाकर ब्लैकमेल भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap