लड़की को ले गया समुद्री शेर……..

इन दिनों सोशल मीडिया पर समुद्री शेर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो कनाडा के स्टीवस्टोन समुद्र किनारे का है। वीडियो में कुछ समुद्र किनारे खड़े लोग समुद्री शेर को देख हैरान हो रहे होते है।
तभी एक शख्स शेर के खाने के लिए कुछ समुद्र में फेंक देता है। समुद्री शेर इस खाने के लिए डॉक के करीब आता है और वापस जाने लगता है। तभी एक बच्ची जो किनारे पर बैठी होती है, समुद्री शेर वापस आता है और उसे जबड़े में जकड़कर पानी में ले जाता है। इस वीडियो देखकर जब हम और आप इतने घबरा रहे हैं तो जरा सोचिए जब यह घटना घटी होगी तो वहां मौजूद लोगों पर क्या बीती होगी।
यह देखते हुए वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगते हैं। तभी एक शख्स समुद्र में कूद जाता है और लड़की को बचा लाता है। इस घटना में वह लड़की और उस बचाने वाला शख्स दोनों सुरक्षित बच जाते हैं।माइकल फुजिवारा नाम के एक शख्स ने इस वीडियो को बनाया और शनिवार को यूट्यूब पर पोस्ट किया। इस वीडियो को अब तक 5.4 मिलियन लोग देख चुके हैं।
ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के निदेशक एंड्रयू टिट्स ने उन लोगों की आलोचना की इस जानवर के करीब आए, उन्होंने बताया कि इसे शेर को कैलिफोर्निया समुद्री शेर कहा जाता है। टिट्स का कहना है कि हो सकता है शेर ने लड़की के कपड़ो को खाना समझ लिया हो क्योंकि ऐसे जानवरों का स्वभाव खतरनाक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap