विपक्ष दिशाविहीन हो गया है : नीतिश
नीतिश कुमार ने कहा कि विपक्ष को केवल विरोध के नाम पर विरोध नहीं करना चाहिय | इससे जनता पर अच्छा असर नहीं पड़ता है | हम अनावश्यक रूप से राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उलझे हुए हैं | कितना अच्छा किसान का मुद्दा था ,वह इसके चक्कर में पीछे चला गया | एन डी ए द्वारा अपने वादों को पूरा नहीं करना भी बड़ा मुद्दा बन सकता है ,पर हम यहाँ वहां भटक रहें हैं | वे प्रकारांतर से सोनिया गांधी पर हीं निशाना साध रहें हैं और उनके नेतृत्व क्षम्मता पर बड़े ही होशियारी से सवाल भी उठा रहे हैं ऐसा राजनितिक विश्लेषकों का मानना है |
वैसे नीतीश कुमार ने कहा है कि हमारी पार्टी छोटी है और हम पीएम पद के रेस में कतई शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि हम कभी भ्रम नहीं पालते मेरी पीेएम बनने की कोई इच्छा नहीं है और हमारी पार्टी क्षेत्रीय पार्टी है। हम किसी तरह से 2019 के चुनाव में पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं।
कांग्रेस पर किया हमला
नीतीश कुमार ने पहली बार कांग्रेस पर खुलकर हमला बोला है। नीतीश कुमार ने अपने बयान में कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए जदयू को कांग्रेस ने भरोसे में नहीं लिया। नीतीश कुमार का कहना है कि विपक्ष की आज जो स्थिति है उसके लिए कांग्रेस खुद ही जिम्मेदार है|
एकता की बात करने से ही काम नहीं चलता उसके लिए ठोस पहल करनी पड़ती है | यहां यह गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है और कांग्रेस, आरजेडी के साथ इस महागठबंधन में शामिल है। पटना में लोक संवाद कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नीतीश कुमार ने कहा, ‘क्या विपक्ष की एकता के बिना कांग्रेस संघ मुक्त भारत बना सकती है? उन्होंने आगे कहा कि हमने पी. चिदंबरम और राहुल गांधी से कहा है कि कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है और वो पहल करें। उन्हें एक एजेंडा तय करना चाहिए। वैकल्पिक राजनीति अभी के वक्त की मांग है। हमें अहम मुद्दे पर एकजुटता दिखानी होगी।