संघ कार्यकर्त्ता की नृशंस हत्या
कुन्नूर। केरल में एक आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप माकपा के कार्यकर्ताओं पर लगा है। इसके बाद भजाप में कन्नूर में अफस्पा (सशस्त्र बल विशेषषाधिकार कानून) लगाने की मांग की है।
बता दें कि, दोनों राजनीतिक दलों के बीच पिछले एक साल से हिंसक झड़पें चल रही हैं। इसके साथ ही दोनों दलों के बीच जनवरी में हुई शांति वार्ता के बाद हत्या की यह पहली वारदात है। पुलिस का कहना है कि संघ कार्यकर्ता चूराकड बिजु दोपहिया वाहन पर घूम रहा था। पैय्यानूर कस्बे में ब्रिज पर कुछ लोगों ने उसे रोका और फिर उस पर हमला कर दिया। उस पर माकपा के सीवी धनराज की हत्या का आरोप है। इस मामले में वह जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था।
पुलिस का कहना है कि स्थिति और ना बिगड़े इसके लिए जिले में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। केरल के भाजपा अध्यक्ष कुम्मानम राजशेखरन का कहना है कि कुन्नूर को अशांत क्षेत्र घोषित करके वहां अफस्पा लगाये जाने की मांग को लेकर राज्यपाल को एक पत्र सौंपने जा रहे हैं। उधर, इस हत्या के विरोध में भाजपा की जिला इकाई ने कुन्नूर बंद की घोषणा की है।