वास्तु दोष मिटायें जीवन खुशहाल बनाएं
वास्तुदोष कई परेशानियों का कारण होता है |थोड़ी सावधानी बरत कर इनसे छुटकारा पाया जा सकता है |
वास्तु दोष करने के उपाय
– घर में टॉयलेट और स्नानघर को दक्षिण पश्चिम की ओर ही बनाएं। इससे लाभ ही लाभ मिलेगा। ध्यान रखें धर के चारों कोने सुरक्षित रखना चाहिए। वहां टॉयलेट नहीं बनाना चाहिए। पूर्व व दक्षिण की दिशा में टॉयलेट बनवा सकते हैं। यही उनकी सही दिशा है।
– अपने दस्तावेज हमेशा पूर्व उत्तर दिशा में रखें। ऐसे में आपके संबंधित कार्य जल्दी सफल होंगे। जिनके परिवार में कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा हो उनके लिए यह वास्तु सूत्र काफी फायदेमंद है।
– किचन दक्षिण पूर्व में होना बहुत महत्वपूर्ण है। आप जब भी खाना बनाएं तो आपका मुंह पूर्व में होना चाहिए। क्योंकि यहां से आग्नेय कोण से आपके भाग्य में वृद्धि होती है। यह आपके पूरे परिवार के लिए सुख समृद्धि देता है।
– घर की पूर्व-उत्तर दिशा को खाली रखें। यहां पर कोई भारी वस्तु न रखें और घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा यानी नैऋत्य कोण में भारी वस्तुएं रख सकते हैं।
– घर के ईशान कोण में टॉयलेट न बनवाएं। इस स्थान को हमेशा पवित्र और साफ रखना चाहिए क्योंकि ईशान कोण भगवान शिव और वास्तुदेव का मस्तिष्क माना जाता है। यहां आप भरा हुआ पानी का घड़ा, तुलसी का पौधा और एक दीपक रोज जलाते हैं तो निश्चित आपको इसके सकारात्मक परिणाम मिलते हैं|