विनोद खन्ना नही रहे
जाने माने फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का आज मुंबई में निधन हो गया। वो लम्बे समय से बीमार थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वो 70 साल के थे।
अमर अकबर एंथोनी , कुर्बानी और दयावान सहित 140 से अधिक फ़िल्में करने वाले विनोद खन्ना की हाल ही में एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमे वो काफी बीमार दिख रहे थे लेकिन परिवार के लोगों ने बताया था कि उनकी सेहत ठीक है। गुरुवार को मुंबई के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। विनोद खन्ना पंजाब के गुरुदास पुर से सांसद भी थे।विनोद खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। विनोद खन्ना मुम्बई के रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। खन्ना को बीते 31 मार्च को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।
विनोद खन्ना अपने समय के सबसे हैंडसम अभिनेता माने जाते थे। विनोद खन्ना के जन्म 1946 में पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। विनोद खन्ना के दो बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना दोनों बॉलीवुड में सक्रिय है। विनोद खन्ना ने 1968 में हिंदी फिल्मों से शुरुआत की। उनकी पहली फ़िल्म मन का मीत थी। विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को सबसे हिट जोड़ी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में माना जाता था।