कर्नाटका चुनाव : राहुल ने कार्यकर्ताओं से जनता का घोषणापत्र तैयार करने को कहा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने चुनावी राज्य कर्नाटका में आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं से गुजरात में हुए हालिया चुनाव से प्रेरणा लेकर और इसी की तर्ज पर ” जनता का घोषणापत्र तैयार करने के लिए कहा है|साथ ही उन्होंने कांग्रेस सदस्यों से जन भागीदारी वाले कार्यक्रम शुरु करने के लिए कहा है| कर्नाटका में इस साल चुनाव होना है|पार्टी के एक वरिष्ट नेता ने कहा,वरिष्ट कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली के नेतृत्व में एक टीम पहले ही यह अभियान शुरू कर चुकी है| संभावना है की राज्य में चुनाव से पहले एक सर्वसम्मत घोषणापत्र तैयार हो जायेगा|
इसके बाद घोषणापत्र शिक्षा, स्वास्थ्य ,लघु एवं मध्यम उधोग, रोजगार सृजन एवं पर्यावरण संरक्षण पर फोकस करते हुए तैयार किया गया था |उन्होंने कहा,” इस अच्छे प्रयास से हमें यह जानने में मदद मिली की लोग क्या चाहते है|यह नेताओं के अपने अपने कार्यालयों में बैठकर घोषणापत्र तैयार करने से बेहतर है|