सोनिया गांधी का बर्थडे : लालू,शत्रुधन और वाड्रा ने दी बधाई,पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
साल 1997 में सोनिया गाँधी कांग्रेस पार्टी से जुड़ी और 1998 में इस पार्टी की अध्यक्षा बनीं थी|तब से लेकर वह आज तक कांग्रेस अध्यक्ष है|सोनिया गाँधी का आज 72 वां जन्मदिन है|कांग्रेस की सबसे लम्बे समय तक पार्टी अध्यक्ष रहने वाली सोनिया को बधाई देने के लिए लोगों का भीड़ लगा हुआ है|10 जनपथ और 24 अकबर रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ता गुब्बारे ,ढोल नगाड़े लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे है|
सोनिया का जन्म 9 दिसम्बर 1946 को टयरिन, इटली में हुआ था|साल 1965 में उनकी मुलाकात राजीव गाँधी से हुई थी|1968 में दोनों ने शादी कर ली थी|1997 में सोनिया कांग्रेस से जुड़ी और फिर 1998 में इस पार्टी की अध्यक्ष बनीं थी|तब से लेकर आज तक कांग्रेस अध्यक्ष है|कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल से सोनिया गाँधी को जन्मदिन की शुभकामनाये दी है और भी पार्टी के लोग ट्वीट के जरिए सोनिया को बधाई दे रहे है |
कांग्रेस ने सोनिया को एक मेहनती ,निस्वार्थी, शांत ,सशक्त माँ और सशक्त नेता बताया है|