सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारे बिना गांव और गरीबों का विकास नहीं
भाजपा नेता मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि आज बिहार ईण्टर का परिणाम की दुर्दशा जो दिख रही है वह हमारे सरकारी हुक्मरानों के नीजि शिक्षा क्षेत्र के माफिआवों के आगे घुटने टेकने का परिणाम है।
आज पूरी शिक्षा व्यवस्था पूंजीपतियों के हाथ का खिलौना बन के रह गई है। आज माध्यमिक स्तर तक के सभी तथाकथित अच्छे स्कूल नीजि क्षेत्र के हैं। बिरला, बजाज जैसे लोग स्कूल खोल कर अरबों कमा रहे हैं।आज सरकारी स्कूलों मे पढना आर्थिक मजबूरी का सूचक हो गया है। नीतिश कुमार एवं लालू जैसे सामाजिक न्याय के पुरोधाओं को ये बात कैसे समझ मे नही आई कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सामाजिक न्याय का सबसे बडा साधन है।
लालू के शासन काल मे नकल की पराकाष्ठा के कारण विद्यार्थियो का भविष्य तो खराब हुआ हीं रही सही कसर नीतिश के ठेके के शिक्षकों ने पूरी कर दी।ईन दोनों ने मिलकर पिढियां हीं बर्बाद कर दी।
उन्होंने आगे कहा कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारे बिना गांव और गरीबों का विकास नहीं होगा।